12th Fail: तीन दिन में OTT पर सबसे ज्यादा देखने वाली फिल्म बनी 12वीं फेल – RGH NEWS
मनोरंजन

12th Fail: तीन दिन में OTT पर सबसे ज्यादा देखने वाली फिल्म बनी 12वीं फेल

12th Fail Ratings: फिल्म 12वीं फेल 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी जिसके बाद फिल्म लोगों को काफी पसंद आई और एक बार फिर विक्रांत मैसी अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच छा गए। इसके पहले भी विक्रांत मैसी की फिल्म और वेब सीरिज ने लोगों के दिलों पर राज किया था। क्योंकि विक्रांत का अभिनय दर्शकों को अपने निजी जीवन से जोड़ देता हैं और एक आम आदमी भी उस अभिनय से खुदकों जोड़कर देखता हैं। हालांकि ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित हैं जो कि चंबल के मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर बनी हुई हैं।

फिल्म 12वीं फेल को सिनेमाघरों में रिलीज करने के बाद 29 दिसंबर को OTT पर रिलीज किया गया। जैसे ही इस फिल्म के OTT पर आने की खबर लोगों के बीच पहुंची। दर्शकों नें इसे 3 दिन में ही इतना प्यार दिया कि OTT पर 3 दिन में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बना दिया और चौंकाने वाली बात तो ये हैं कि इस फिल्म की IMDB रेटिंग ने सभी को हैरान कर दिया। 9.2 की शानदार रेटिंग के बाद भी दर्शक लगातार इस फिल्म को अभी भी प्यार दिखा रहे हैं।

Read more: सालभर इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

12th Fail Ratings: फिल्म 12वीं फेल की कहानी में एक गांव का साधारण और गरीब परिवार का छात्र मनोज जो अपने गांव मे 12वीं फेल हो जाता हैं पर उसके जीवन में अचानक ऐसा कुछ होता हैं कि वो जिंदगी में कुछ अच्छा करने की ओर निकल पड़ता हैं आगे बढ़ते वक्त उसके सामने कई मुसीबतें आती हैं यहां तक की वो IPS की परीक्षा में भी फेल हो जाते हैं। पर सभी मुसीबतों को पार कर आखिरकार वह एक 12वी फेल छात्र से IPS ऑफिसर तक का सफर तय कर लेता हैं। इस फिल्म में दिखाई गई परिस्थितियों से दर्शक खुद को काफी हद तक जोड़ पाते हैं। इसलिए ही लोगों को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button