100 फीट गहरी घाटी में बस गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत…

Andhra Accidentआंध्र प्रदेश के अल्लूरी जिले में रविवार शाम एक बड़े हादसे के होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 28 यात्रियों को ले जा रही आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस 100 फीट गहरी घाटी में गिर गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई घायल बताए जा रहे हैं। यह जानकारी राज्य के उद्योग मंत्री गुडीवाड़ा अमरनाथ ने दी। यह हादसा अल्लुरी जिले के पडेरू घाट रोड पर हुआ।
Andhra Accident: अल्लूरी जिला कलेक्टर सुमित ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को विशाखापत्तनम केजीएच अस्पताल में रेफर किया गया है। बाकी को पडेरू जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हम उन सभी को उपचार प्रदान कर रहे हैं। अगर आवश्यक होगा, तो हम घायलों को बेहतर चिकित्सा उपचार के लिए विशाखपटनम में रेफर करेंगे
Read more बदल गया चंद्रयान-3 की लैडिंग का समय, ISRO ने बताया नया टाइम….



