देश

10वीं की छात्रा के साथ जंगल में गैंगरेप,आरोपी फरार

Gang rape of 10th class student in the forest: प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ में स्कूल जा रही छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। तीन दबंगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है, तीन दिन बाद पुलिस गैंगरेप की धारा में मुकदमा पंजीकृत करके आरोपियों की तलाश में जुट गयी है, वहीं इससे पहले 3 दिनों तक प्रतापगढ़ पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।

दरअसल, प्रयागराज जिले के लाल गोपालगंज की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा प्रतापगढ़ के हथिगवां थाने इलाके के एक इंटर कालेज में कक्षा 10वीं की छात्र है। वह सुबह तैयार होकर अपने कॉलेज जा रही थी, तभी रास्ते में उसको इलाके का एक युवक मिला उसने बताया की तुम्हारी मां को जहरीले जंतु ने काट लिया है, परिजन उसे कुंडा लेकर गए, छात्रा भी युवक की बातों में आ गई।

Read more: Asian Games : एशियन गेम्स में भारत के लिए Medals की लगी झड़ी

Gang rape of 10th class student in the forest बताया जाता है कि छात्रा युवक के साथ बाइक पर बैठ अस्पताल के लिए निकल गयी, लेकिन, युवक छात्रा को अस्पताल ले जाने के बजाए जंगल में लेकर चला गया, जहां पहले से युवक के दो दोस्त भी मौजूद थे। इसके बाद तीनों युवकों ने छात्रा के साथ सामूहिक रेप किया, वहीं इस मामले में शिकायत के बाद भी पुलिस तीन दिनों तक सीमा विवाद में उलझी रही। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पीड़िता के परिजन जब एसपी से मिले तब एसपी के आदेश पर तीन दबंगो मोनू, रवि कुमार, सुनील के खिलाफ हथिगवां थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अब गैंगरेप के आरोपियों की तलाश ने जुटी हुई है, जबकि पीड़िता को मेडिकल के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button