1 किलो सोना-7 किलो चांदी से बनाई गईं राम जी की यह चरण पादुका.. – RGH NEWS
अन्य खबरदेश

1 किलो सोना-7 किलो चांदी से बनाई गईं राम जी की यह चरण पादुका..

Aayodhya News  : अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनकी चरण पादुकाएं भी रखी जाएंगी। फिलहाल ये पादुकाएं देशभर में घुमाई जा रही हैं। पादुकाएं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले 19 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगी। ये चरण पादुकाएं एक किलो सोने और सात किलो चांदी से बनाई गई हैं।

 

इन्हें हैदराबाद के श्रीचल्ला श्रीनिवास शास्त्री ने बनाया है। इसी सिलसिले में रविवार 17 दिसंबर को इन्हें रामेश्वर धाम से अहमदाबाद लाया गया। यहां से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग धाम, द्वारकाधीश नगरी और इसके बाद बद्रीनाथ ले जाई जाएंगी। श्रीचल्ला श्रीनिवास इन पादुकाओं को हाथ में लेकर अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर की 41 दिन की परिक्रमा भी कर चुके हैं।

 

राम मंदिर का फर्स्ट फ्लोर 80% तैयार

इधर, अयोध्या में राम मंदिर का फर्स्ट फ्लोर 80% बनकर तैयार हो चुका है। अब पत्थर के फर्श की घिसाई और पिलर्स को कलाकार अंतिम रूप दे रहे हैं। राम मंदिर ट्रस्ट दिसंबर के आखिर तक फिनिशिंग और फर्स्ट फ्लोर का निर्माण पूरा करने का दावा कर रहा है। समय पर निर्माण पूरे कराने के लिए राम मंदिर परिसर में मजदूरों की संख्या 3200 से बढ़ाकर 3500 कर दी गई है।

 

मंदिर निर्माण स्थल पर VVIP के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इसके पीछे ट्रस्ट का उद्देश्य मंदिर निर्माण की गति बिना अवरोध लगातार जारी रखना है। L&T और TAC के इंजीनियर्स की देखरेख में आठ-आठ घंटे की 3 शिफ्टों में मंदिर निर्माण का काम लगातार चल रहा है।

Read more:  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में शामिल होने पहुँचे

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका में उत्सव शुरू

अमेरिका में रह रहे हिंदू समुदाय ने वॉशिंगटन डीसी में फ्रेडरिक सिटी मैरीलैंड एक कार रैली का आयोजन किया। इसके साथ ही यहां एक महीने तक राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तक चलने वाले उत्सव की शुरुआत की है। रैली के लिए सभी अयोध्या वे में श्री भक्त अंजनेय मंदिर में इकट्‌ठा हुए थे।

 

Aayodhya News : अयोध्या में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इसके लिए पटना के महावीर मंदिर में तैयारी चल रही है। अयोध्या में इस महा आयोजन में शामिल होने वाले भक्तों को अपनी राम रसोई से स्वादिष्ट भोजन कराएगी। 15 जनवरी से हर महीने 6 लाख लोगों को भोजन कराने की तैयारी है। सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक चलने वाली राम रसोई अयोध्या में बिहार की खास पहचान बनेगी।

Related Articles

Back to top button