1 अप्रैल से बसों में लगेगा आधा किराया, इस राज्य के सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा... – RGH NEWS
देश

1 अप्रैल से बसों में लगेगा आधा किराया, इस राज्य के सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा…

Rajasthan राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने बजट घोषणा को लागू कर दिया है जिसके बाद रोडवेज की साधारण बसों के किराए में महिलाओं को अब 50 प्रतिशत की छूट देने का फैसला किया गया है. महिलाओं को इस छूट का फायदा 1 अप्रैल 2023 से मिलेगा. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल से महिलाओं को बसों में सफर करने के लिए 50 प्रतिशत ही किराया देना होगा. बुधवार को सीएम अशोक गहलोत ने महिलाओं को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण बसों में राज्य की सीमा में किराए में छूट सीमा में बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. मालूम हो कि इससे पहले राजस्थान रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं को किराए में 30 प्रतिशत की छूट दी जाती थी जिसे बढ़ाकर अब 50 प्रतिशत कर दिया गया है.

वहीं निगम की साधारण बसों के अलावा अन्य श्रेणी की बसों में महिलाओं को 30 प्रतिशत की छूट ही मिलती रहेगी. वहीं सरकार को इस फैसले के बाद करीब 3.50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा

महिला दिवस पर सरकार का तोहफा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर हर साल की तरह इस बार भी 8 मार्च को रोडवेज की बसों में महिलाओं के निशुल्क यात्रा की सौगात सरकार की ओर से दी गई है. सीएम गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है. प्रस्ताव के मुताबिक, यह यात्रा राजस्थान की सीमा में राजस्थान रोडवेज की सभी साधारण एवं द्रुतगामी बसों में मिलेगी.

 

Also Read Urfi Javed का नया अवतार! प्लास्टिक बैनर से ढका बदन, Video हुआ वायरल ….

 

Rajasthanवहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य में लगभग 8.50 लाख महिलाओं एवं बालिकाओं के यात्रा करने का अनुमान है जिस पर लगभग 7.50 करोड़ रुपये का वित्तीय भार अनुमानित है. सरकार के फैसले के मुताबिक 8 मार्च को एयर कंडीशंड और वॉल्वो के अलावा रोडवेज की सभी साधारण और एक्सप्रेस बसों में फ्री सफर किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button