*✍️SP संतोष कुमार सिंह ने लगभग 7 घंटों तक ली क्राइम मीटिंग, पुलिस के प्रति जनता में विश्वास कायम करने दिए ये निर्देश.. और क्या कुछ बोले पढ़ें पूरी खबर....!!!* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️SP संतोष कुमार सिंह ने लगभग 7 घंटों तक ली क्राइम मीटिंग, पुलिस के प्रति जनता में विश्वास कायम करने दिए ये निर्देश.. और क्या कुछ बोले पढ़ें पूरी खबर….!!!*

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी कोरिया। छत्तीसगढ़ कोरिया जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को जिले भर के सभी डीएसपी, थाना व चौकी प्रभारियों के साथ अपराध की समीक्षा बैठक की। इस दौरान एसपी ने सभी थानाध्यक्षों और वरीय पुलिसकर्मियों को अपराध में कमी लाने का कड़ा निर्देश दिया। चेतावनी दी कि अपराध का ग्राफ बढ़ा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित मामलों में त्वरित गति से निष्पादन करने का भी निर्देश दिया। लगभग 7 घंटे तक अपराधिक घटनाओं और उससे संबंधित कार्रवाई पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने अपने मातहत कर्मचारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी फरियादी मायूस होकर न लौटे। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस के प्रति जनता में विश्वास कायम रखने के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। पुलिस कप्तान संतोष सिंह अपने कड़े तेवर के लिए जाने जाते हैं। हालांकि वे सख्त पुलिस अफसर होने के साथ-साथ नरम दिल इंसान भी हैं। अब तक जहां-जहां उन्होंने काम किया, वहां अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है। सोशल पुलिसिंग के लिए वे जाने जाते हैं। अपने मातहतों से भावनात्मक रिश्ते भी रखते हैं, लेकिन लापरवाही वे बर्दाश्त भी नहीं करते। इनकी इसी खूबी की आम जनता खूब तारीफें करती हैंं।

गुंडा व बदमाशों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश

7 घंटे की क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थानों के अपराध की समीक्षा की गई। थाने में होने वाले प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, लघु अधिनियम, आबकारी एक्ट, एमबी एक्ट की बारीकी से जांच की गई एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया की थानों में लंबित शिकायत, अपराध, मर्ग का तुरंत निराकरण किया जाए, साथ ही क्षेत्र में होने वाले अवैध कारोबार जुआ, सट्टा, शराब, कबाड़ एवं कोयला चोरी में नियमानुसार त्वरित कार्यवाही कर अपराध पंजीबद्ध करें। पुलिस अधीक्षक द्वारा फरियादी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द निराकरण करने एवं फरियादी को कानून से संबंधित जानकारी देने कहा जिससे कि पुलिस के प्रति जनता में विश्वास कायम रहे।

 

एसपी द्वारा गुंडा बदमाशों पर विशेष निगरानी रखते हुए लंबे समय तक अपराध नहीं करने वालों को उक्त सूची से अलग करने का निर्देश देते हुए स्वयं जांच करने को कहा गया। क्राइम मीटिंग में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) धीरेंद्र पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेंद्रगढ़, नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी, रक्षित निरीक्षक, स्टेनो, रीडर एवं शिकायत शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button