देश
*✍️RGHNEWS BREAKING:-देश में 50% ऑक्युपेंसी के साथ खुलेंगे मल्टीप्लेक्स…!!!*

RGHNEWS देश के कई राज्यों में कल से मल्टीप्लेक्स खुल जाएंगे। देश के प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन आईनॉक्स, पीवीआर और सिनेपोलिस ने अपने स्क्रीन री-ओपन करने का ऐलान कर दिया है। ज्यादातर जगहों पर 50% ऑक्यूपेसी के साथ मल्टीप्लेक्स खुलेंगे। फिलहाल बॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होगी। हॉलीवुड और रीजनल फिल्में ही दिखाई जाएंगी।
जब तक महाराष्ट्र में सिनेमाघर शुरू करने की मंजूरी नहीं मिलती, तब तक हिंदी फिल्मों की रिलीज के बारे में अनिश्चितता का माहौल बना रहेगा। अब अनलॉक के बाद पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 50% ऑक्यूपेसी के साथ सिनेमा खोलने की छूट मिल चुकी है। तेलंगाना में 100% ऑक्यूपेसी के साथ सिनेमा खोलने की इजाजत दी गई है।



