देश
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: BJP को लगा एक और झटका….बीजेपी MLA ने पार्टी से दिया इस्तीफा….*

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को शुक्रवार को उस समय एक और झटका लगा जब रायगंज के विधायक कृष्णा कल्याणी ने तमाम अटकलों को खारिज करते हुए शुक्रवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले हाल ही में कलियागंज के भाजपा विधायक सोमन रे पार्टी का साथ छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। कल्याणी ने रायगंज से भाजपा सांसद देवाश्री चौधरी पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। भाजपा ने चौधरी और नए मनोनीत अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के खिलाफ कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कल्याणी को गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कल्याणी के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की तात्कालिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।



