देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-15 दिन बढ़ा लॉकडाउन….हमें अपनी सुरक्षा कम नहीं करनी चाहिए

महाराष्ट्र में केस कम होने के बावजूद राज्य सरकार ने लॉकडाउन 15 दिन के लिए बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हम नहीं कह सकते कि कोरोना की तीसरी लहर कब आएगी, लेकिन हमें अपनी सुरक्षा कम नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में अब भी केस बढ़ रहे हैं।

उद्धव ने कहा कि हर दिन मिलने वाले मामलों में कमी के बावजूद ये पिछली लहर के पीक के पास हैं। महाराष्ट्र में रविवार को 18,600 नए केस मिले हैं। ये मिड मार्च के बाद सबसे कम हैं। इस बीच 24 घंटों में 402 मरीजों की मौत भी हुई है। इससे पहले 16 मार्च को राज्य में 17,864 मामले दर्ज किए गए थे।

जिलों के हालात देखकर पाबंदियां और छूट मिलेगी CM ठाकरे ने कहा कि लॉकडाउन 15 जून तक के लिए बढ़ाया जा रहा है। जिलों के केस की संख्या के आधार पर कुछ छूट और प्रतिबंध लागू होंगे। कोरोना से देश के सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में अब तक कुल 57.31 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। यहां 94,844 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। 53.62 लाख लोग रिकवर हुए हैं। राज्य में रिकवरी रेट 93.55% और डेथ रेट 1.65% पहुंच गया है। अभी पूरे प्रदेश में 2.71 लाख एक्टिव केस हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button