छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग : वैक्सीन नहीं लगाया तो ना राशन मिलेगा और ना ही सब्जी बेच सकेंगे…… जल्द होगा गाइडलाइन जारी….*

छत्तीसगढ़: वैक्सीन नहीं लगवाया तो ना राशन ले सकेंगे और ना ही सब्जी बेच सकेंगे। रायपुर में वैक्सीनेशन को लेकर सख्त फैसला हो सकता है। आज रायपुर नगर निगम MIC की बैठक में इस बात का निर्णय ले लिया गया है। बैठक के बाद मीडिया को महापौर ने बताया कि जिन लोगों का वैक्सीनेशन नहीं होगा, उन्हें राशन दुकान से राशन न मिले, इस पर विचार किया जा रहा है। सब्जी वाले भी बाजार में तभी बैठेंगे जब उनके पास वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट होगा। नगर निगम के अफसरों ने कहा कि इस मसले पर जल्द ही एक गाइडलाइन जारी की जा सकती है।दरअसल विदेशों में वैक्सीन को लेकर बेहद सख्त निर्देश जारी किये गये हैं, जिसके मुताबिक वैक्सीन नहीं लगवाने वालों पर तरह-तरह की सख्तियां की गयी है। उसी तर्ज पर अब रायपुर में भी सख्त पाबंदियां लागू की जा सकती है।



