देश
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: विराट कोहली ने कप्तानी पद छोड़ने का किया एलान…..ट्वीट कर दी जानकारी…..*

दिल्ली. भारतीय टीम के कप्तान Virat Kohli ने अपने पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया है. उन्होंने एलान किया कि वह अक्टूबर-नवंबर में UAE में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारत के टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे. हालांकि स्टार बल्लेबाज ने साफ किया कि वह टेस्ट और वनडे क्रिकेट में भारत का नेतृत्व करना जारी रखेंगे. Virat Kohli ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.इसके साथ ही विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने मुख्य कोच रवि शास्त्री और रोहित शर्मा सहित उनके साथियों से सलाह लेने के बाद यह फैसला किया. कोहली ने कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह को अपने फैसले से अवगत करा दिया था



