*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-फिर कोरोना मामलों का आंकड़ा 42 हजार से ज्यादा…यह पिछले 2 महीनों में सबसे ज्यादा,जाने देश मे कोरोना से क्या है हाल….* – RGH NEWS
स्वास्थ्य

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-फिर कोरोना मामलों का आंकड़ा 42 हजार से ज्यादा…यह पिछले 2 महीनों में सबसे ज्यादा,जाने देश मे कोरोना से क्या है हाल….*

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। यहां पिछले 24 घंटों में 42,966 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 41,491 लोग ठीक हुए और 641 मरीजों की मौत भी हुई। केरल के आंकड़े लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। यहां मंगलवार को 22,129 संक्रमितों की पहचान हुई। यह आंकड़ा पिछले 2 महीनों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 29 मई को 23,513 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 42,966
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 41,491
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 641
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.14 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.06 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.22 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.93 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button