रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-फिर एक बार जूटमिल थाना क्षेत्र में हुआ जोरदार एक्सीडेंट, मौके पर एक की मौत दूसरा घायल, जाने पूरी जानकारी…!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर बाइक सवार एक युवक दर्दनाक मौत और एक बच्ची बुरी तरह आहत होकर तड़प रही है। दुर्घटना कारित स्कार्पियों चालक मौके से भागा जिसे ग्रामीण युवकों ने नेतनागर के पास धर दबोचा है। पूरे घटना की जानकारी जुट मिल पुलिस को दी गई है।।

कुछ मिनट पहले ही हुआ है सड़क हादसा।।

 

अभी यह स्पष्ट हुआ है कि दुर्घटना करने वाला स्कार्पियो चालक कनकतुरा रेंगालपाली नाके के पहले वाहन छोड़ कर भाग खड़ा हुआ है। उसकी खोज बिन में कुछ ग्रामीण और पूलिस लगे है। घायल युवती को पुलिस ने 108 वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। आहत युवती की दशा गम्भीर बताई जा रही है।। मृतक और युवती दोनों ग्राम नेतनागर के रहने वाले है। वही दुर्घटना कारित वाहन बृजराजनगर की बताई जा रही है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button