देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: फाइव स्टार होटल में ड्रग्स के साथ जन्मदिन मना रही थी ये बॉलीवुड अभिनेत्री.. रूम में चरस का इस्तेमाल करते मिली…आधी रात को पुलिस ने मारा छापा…*

मायानगरी मुंबई में एक बॉलीवुड अभिनेत्री को अपने जन्मदिन पर ड्रग्स के साथ पार्टी करना मंहगा पड़ गया. पार्टी जब अपने शबाब पर थी, तभी पुलिस को किसी ने खुफिया तौर पर ख़बर दे दी. जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने देर रात होटल में छापा मारा और अभिनेत्री को उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया. अभिनेत्री की पहचान नाइरा नेहल शाह के रूप में हुई है.मामला मुंबई के सांताक्रुज पुलिस थाना इलाके का है. जहां एक फाइव स्टार होटल में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहल शाह अपना जन्मदिन मना रही थी. वो ड्रग्स के साथ पार्टी कर रही थी. पुलिस ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात होटल में छापा मारकर इस मामले का खुलासा किया.पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री नेहल शाह होटल के एक रूम में चरस का इस्तेमाल भी कर रही थी. पुलिस ने फौरन पार्टी में मौजूद अभिनेत्री नेहल और उसके दोस्त आशिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया. दोनों वहां पर चरस का इस्तेमाल कर रहे थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button