*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया,देखें पत्र – RGH NEWS
देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया,देखें पत्र

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया। वे पंजाब मंत्रिमंडल गठन को लेकर नाराज चल रहे थे। सिद्धू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपने इस्तीफे की चिट्ठी भेजी है। अपने इस्तीफे में सिद्धू ने लिखा- पंजाब के भविष्य से समझौता नहीं कर सकता। समझौता करने से इंसान का चरित्र खत्म होता है। मैं कांग्रेस के लिए काम करता रहूंगा।

नवजोत सिंह सिद्धू को 18 जुलाई को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। उनकी अगुवाई में पंजाब कांग्रेस में हुई बगावत के नतीजे के तौर पर 18 सितंबर को कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद, 20 सितंबर को चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, उनके मंत्रिमंडल में अपनी राय को तरजीह न मिलने से नवजोत सिंह सिद्धू नाराज बताए जा रहे थे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह आज अमित शाह से मिलेंगे
कांग्रेस के सीनियर नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज शाम BJP नेता और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, कैंप्टन आज दोपहर 3:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली में कैप्टन की मुलाकात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी होगी।

कैप्टन अमरिंदर को विधानसभा चुनाव से ठीक पहले CM की कुर्सी छोड़नी पड़ी। इसके बाद कैप्टन ने नवजोत सिंह सिद्धू को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बता दिया। कैप्टन ने सिद्धू के पाक PM इमरान खान और पाक सेना प्रमुख बाजवा के साथ दोस्ती को खतरनाक करार दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button