छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग :- टीका लगवाओ इनाम पाओ,छत्तीसगढ़ में पहली बार टीका लगवाने वालों को पार्षद देंगे TV, कुकर, रेनकोट जैसे कई तोहफें

RGHNEWS रायपुर में टीकाकरण का अभियान नए रंग में है। छत्तीसगढ़ में पहली बार टीका लगवाने वालों को इनाम देने की तैयारी है। रायपुर के पार्षद अब लोगों के लिए टीका लगवाने के बाद आर्कषक ऑफर लेकर मैदान में उतर आए हैं। शहीद हेमू कालाणी वार्ड के पार्षद और जोन अध्यक्ष हरदीप सिंह बंटी होरा और पुरानी बस्ती वार्ड के पार्षद MIC मेंबर जितेंद्र अग्रवाल ने अपनी तरफ से वैक्सीनेशन करवाने वाले लोगों में गिफ्ट बांटने का एलान किया है।

पार्षदों ने का कहना है कि गिफ्ट बांटने का ऐलान इसलिए किया गया है ताकि लोगों में टीका लगवाने की रुचि पैदा हो और अधिक से अधिक लोग आगे आकर टीकाकरण कराएं। उन्हें वैक्सीनेशन के बाद सेहत का तो तोहफा मिलेगा ही साथ ही साथ घर पर इस्तेमाल में लाई जा सकने वाली चीजें भी बतौर गिफ्ट बांटी जाएगी। इसके लिए लकी ड्रॉ का सिस्टम होगा। टीका लगवाने के बाद लोगों के नाम की चिट वैक्सीनेशन सेंटर पर जमा होगी। इनमें से चुने जाने वाले लकी विनर्स को ये उपहार मिलेंगे।

टीका लगवाने के बदले तोहफों की लिस्ट

शहीद हेमू कालाणी वार्ड के पार्षद बंटी होरा ने बताया कि हमारे वार्ड में देवेन्द्र नगर कन्या महाविद्यालय में वैक्सीन लगाई जा रही है। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वालों को प्रेशर कूकर, कपड़े प्रेस करने की स्त्री , रेनकोट, छाता दिए जाएंगे। महंत लक्ष्मी नारायण वार्ड के पार्षद जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 27 से 29 जून तक टीका लगवाने हर बीपीएल राशनकार्ड धारक को एक किलो शक्कर दी जाएगी। इसके बाद 4 जुलाई तक सभी के नामों की चिट जमा की जाएगी। लकी ड्रॉ में टीवी, मिक्सर और स्त्री दी जाएगी।

27 जून को घर-घर पहुंचेंगे नेता

गुरुवार को महापौर एजाज ढेबर ने अफसरों की एक बैठक ली। रविवार 27 जून को रायपुर के सभी 70 वार्ड में सुबह 10 से 11 बजे तक सभी पार्षद लोगों के बीच जाकर उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरिक करेंगे। हर वार्ड में जोन स्तर के अफसरों की ड्यूटी लगाई जा रही है। पार्षदों के लिए रूट चार्ट बनाया जा रहा है। दरअसल महापौर ने एलान किया है कि जिस वार्ड में सबसे अधिक वैक्सीनेशन होगा वहां के पार्षदों को 10 से 5 लाख रुपए तक राशि विकास कार्यों के लिए अलग से दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button