*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: - छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगा कोरोना,एक दिन में दोगुने संक्रमित मिले,अब इतने हुए एक्टिव केस....* – RGH NEWS
स्वास्थ्य

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: – छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगा कोरोना,एक दिन में दोगुने संक्रमित मिले,अब इतने हुए एक्टिव केस….*

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। रविवार को प्रदेश में 214 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से आधे से अधिक मरीज दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर जिलों में ही मिले हैं। शनिवार को प्रदेश में नए मरीजों की संख्या केवल 102 थी। एक दिन के अंतराल पर यह अंतर से दोगुने से अधिक हो चुका है। संक्रमण के इन आंकड़ों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कहा, अगर संक्रमण के यह आंकड़े एक-दो दिन स्थित रह गए तो गंभीर खतरे की बात हो सकती है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को कोरोना के 22,412 नमूनों की जांच हुई। इस बीच 214 लोगों में संक्रमण की पुष्ट हुई है। दुर्ग जिले में सबसे अधिक 70 मरीज मिले हैं। रायपुर में 39, बिलासपुर में 19, जांजगीर-चांपा में 12, रायगढ़ में 9 और कांकेर के 8 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रविवार को आए आंकड़े पिछले एक सप्ताह के दौरान एक दिन में मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले 22 जुलाई को 217 नए मरीज मिले थे। इसके बाद संक्रमण दर बढ़कर 0.9 प्रतिशत हो गई है। शनिवार को यह 0.2 प्रतिशत तक घट गई थी।

दूसरी लहर में भी दुर्ग जिला हॉट स्पॉट था

कोरोना की दूसरी लहर में भी दुर्ग जिला हॉट स्पॉट बना हुआ था। अब एक बार फिर जिले में तेजी से संक्रमण बढ़ने लगा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि यह 4 दिन की पेंडिंग रिपोर्ट के कारण हुआ है। इसमें 29, 30 व 31 जुलाई और 1 अगस्त की रिपोर्ट शामिल है। RTPCR रिपोर्ट देरी से जारी हुई है। इसलिए आंकड़ा अधिक दिख रहा है। जिले में अभी एक्टिव केस बढ़कर 148 हो गए हैं। वहीं तीन दिन से वैक्सीनेशन भी बंद है। इसके कारण चिंता और भी बढ़ गई है।

बीते 24 घंटों में एक मरीज की मौत हुई

इन आंकड़ों के बीच संतोषजनक यह है कि शनिवार रात से रविवार रात 8 बजे तक प्रदेश में केवल एक कोरोना मरीज की मौत दर्ज हुई है। यह रायगढ़ जिले का मामला है। इसको मिलाकर प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हजार 525 हो गई है। पिछले एक सप्ताह में 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

अब 1919 एक्टिव केस

कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक प्रदेश के 10 लाख 2 हजार 222 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 9 लाख 86 हजार 778 लोग ठीक हो चुके हैं। 157 लोगों को कल ही डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1 हजार 919 हो गई है। एक दिन पहले तक यह संख्या घटकर 1 हजार 863 रह गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button