छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में मरीजों की संख्या अब कम…..लेकिन मौत के आंकड़े नहीं हो रहे कम… देखिये अपने प्रदेश में आज कोरोना का हाल….*

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना से जुड़ी अच्छी खबरें आ रही है । प्रदेश में कोरोना का संक्रमण घटकर 300 से भी कम आ गया है। प्रदेश में आज 293 मरीज मिले हैं, वहीं 8 मरीजों की मौत भी हुई है। मरीजों की जिस रफ्तार में संख्या घटी है, उस रफ्तार में मौत के आंकड़े कम नहीं हो रहे हैं। प्रदेश में आज कुल 710 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।



