छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में महीनों बाद आज कोरोना से सबसे कम केस….जाने अपने शहर का हाल…*

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़े अब बेहद कम हो गये हैं। प्रदेश भर में आज सिर्फ 317 मरीज मिले हैं। प्रदेश के 14 जिलों में आज मरीजों का आंकड़ा दहाई में भी नहीं है। हालांकि बस्तर में संक्रमण की रफ्तार थोड़ी ज्यादा है, लेकिन अन्य जिलों में स्थिति काफी संभली हुई है। प्रदेश में आज 8 मौतें हुई है। अब मौत की कुल संख्या प्रदेश में 13415 हो गयी है।



