*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ सरकार ने पांच IAS अधिकारियों का किया तबादला......* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ सरकार ने पांच IAS अधिकारियों का किया तबादला……*

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. इनमें जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे को मंत्रालय में शिफ्ट करते हुए विशेष सचिव, जल संसाधन विभाग नियुक्त किया गया है. वहीं बीजापुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल को जशपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है.सामान्य प्रशासन विभाग की ओर सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह की ओर से सोमवार को जारी आदेश में अपर कलेक्टर रायगढ़ राजेंद्र कुमार कटरा को बीजापुर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है. इसके अलावा मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोरबा कुंदन कुमार को कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज नियुक्त किया गया है. वहीं बलरामपुर-रामानुजगंज इंदरजीत सिंह चंद्रवाल को उपसचिव, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग नियुक्त किया गया है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button