छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज….48 घंटे तक मौसम का मिजाज रहेगा गड़बड़…*

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम फिर से बदल गया है। सुबह से धूप-छांव के बाद दोपहर बाद मौसम अचानक से बदल गया। रायपुर में पिछले करीब आधे घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में बारिश की सूचना मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के मौसम में इस तरह से मौसम में अचानक बदलाव आता रहा है।अलगे -48 घंटे तक इसी तरह रूक-रूककर बारिश होती रहेगी। रायपुर के अलावे बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में मौसम में अचानक बदलाव के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है।



