छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग का अलर्ट..रायगढ़ सहित 12 जिलों में तेज आंधी के साथ हो सकती है बारिश

मई के आखिर और जून के शुरुआती दिनों में सबसे गर्म 9 दिनों की मान्यता वाले नवतपा में मौसम का कई रंग दिख रहा है। प्रदेश के अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इस बीच शाम को स्थानीय सिस्टम से बने बादलों के साथ हल्की बरसात भी हुई। वहीं 12 जिलों में आंधी आने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र से बताया गया कि प्रदेश के पेंड्रा रोड, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर, बलोदा बाजार, महासमुंद, बालोद, धमतरी, बस्तर तथा इससे लगे जिलों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है।

इससे पहले मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया था, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आस-पास चक्रीय चक्रवाती घेरा 4.5 किमी तक विस्तारित है। वहीं से एक द्रोणिका विदर्भ तक 1.5 किमी से 2.1 किमी के बीच मध्य मध्यप्रदेश होते हुए स्थित है। दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश औरआस-पास 0.9 किमी ऊपर एक और चक्रीय चक्रवाती घेरा है। वहीं से निकली एक द्रोणिका विदर्भ, तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक मौजूद है। इसकी वजह से रविवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button