*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: खरसिया के व्यापारियों से लाखों की लूट, सड़क पर खून से लथपथ गिरा दिखा व्यापारी, रायगढ़ सरकारी हॉस्पिटल में रेफर हालत नाजुक पढ़ें पूरी खबर….*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी खरसिया, 01 अक्टूबर। खरसिया थाना अंतर्गत जोबी चौकी क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां एक सक्ति का व्यापारी जो बेहरचुआ बाज़ार से लौट रहा था। बरगढ़ खोला के ग्राम साजापाली गाड़ापाली के जंगल रास्ते पर एक व्यक्ति घायल अवस्था रक्त रंजिश हालत में उन्हें खून से लथपथ सड़क पर पड़ा हुआ देखा गया। उक्त दृश्य को देखकर कुछ लोगों ने जोबी चौकी के प्रभारी को सूचित किया। लोगो द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि उक्त घायल व्यक्ति के साथ लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई और लुटेरो ने उनकी हालत कर दी होगी लेकिन सच्चाई अभी तक सामने नहीं आई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शक्ती के हटरी चौक निवासी राजेन्द्र सोनी के साथ शुक्रवार की शाम तकरीबन 7 बजे खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सजापाली के पास बेहराचुआ बाजार से लौटते के दौरान अज्ञात लोगों के द्वारा प्राणघातक हमला किया गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है।
अज्ञात हमलावरों के राजेन्द्र सोनी के पास रखे सोने चांदी के जेवरात समेत नगदी रकम लूटकर फरार हो गए। घायल व्यवसायी को आसपास के लोगांे के द्वारा खरसिया अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां सिर में लगे गंभीर चोट को देखते हुए उसे रायगढ़ रिफर कर दिया गया है।
बताया जाता है कि 1 अक्टूबर की शाम राजेन्द्र सोनी बाजार से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा उन पर प्राणघातक हमला किया और उनके पास रखे सामान को लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है। अभी तक यह पता नही चला है कि लुटेरों की संख्या कितनी थी और व्यापारी से कितने मूल्य का सामान व नगदी लुटेरों ने लूटी है।
अज्ञात लुटेरों ने पहले पीड़ित से सराफा व्यापारी होने के कारण लाखो का माल लूट लिया फिर नौ दो ग्यारह हो गए। इस लूटपाट और मारपीट की वारदात में व्यपारी को गंभीर चोटें आई है। जिसके कारण पीड़ित को पहले खरसिया अस्पताल में भर्ती कराया गया और हालात में सुधार होता नही देख उसे रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सजापाली के पास बेहराचुआ बाजार से लौटते वक्त अज्ञात लोगों के द्वारा प्राणघातक हमला किया गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है



