*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- कोरोना ने एक बार फिर बढ़ाई चिंता 27 दिन बाद एक दिन में दो हजार से ज्यादा मौतें,

27 दिन बाद एक दिन में दो हजार से ज्यादा मौतें, लेकिन ऐसा MP में 1478 पुरानी मौतों का डेटा एडजस्ट करने की वजह से हुआ
कोरोना संक्रमितों की मौत में 27 दिन बाद अचानक उछाल आया है। सोमवार को 2,024 लोगों की मौत दर्ज की गई। इससे पहले दो हजार से ज्यादा मौतें 16 जून को सामने आई थीं, तब 2,329 लोगों की मौत दर्ज की गई थी।
इसमें 1,481 मौत के मामले सिर्फ मध्यप्रदेश में सामने आए हैं। हालांकि राज्य के 1,478 पुराने केस एडजस्ट करने की वजह से ऐसा हुआ है। महाराष्ट्र में भी पहले ऐसा किया जा चुका है। वहां, 9 जुलाई को पुरानी मौतों के एडजस्टमेंट के बाद 738 मौतें रिकॉर्ड की गई थीं। इसके बाद भी देशभर में हुई मौतों का आंकड़ा 1,207 तक ही पहुंचा था।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पुरानी मौतों को एडजस्ट करने की शुरुआत 17 मई को की गई थी। इसके बाद जून के आखिरी दो दिन और जुलाई के शुरुआती 2 दिनों में लगातार दो महीने पुरानी मौतों के आंकड़े जोड़े गए थे।
नए मामलों में बड़ी गिरावट
बीते 24 घंटों में नए मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 30,818 नए संक्रमितों की पहचान हुई, 48,916 ठीक हुए। देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 20,126 की कमी आई है। यह बीते 14 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 28 जून को 20,872 एक्टिव केस कम हुए थे।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 30,818
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 48,916
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,024
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.09 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 3 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 4.10 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.25 लाख