छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: आज भी मौत के आंकड़ों में टॉप पर रहा रायगढ़…लेकिन छत्तीसगढ़ में अब मरीज 3000 हजार से भी कम….*

छत्तीसगढ़ में कोरोना से हर दिन हालात बेहतर होते जा रहे हैं। आज प्रदेश के आधा से ज्यादा जिले अनलॉक हो गये हैं। इनसब के बीच आज प्रदेश में 50 दिन बाद सबसे बेहतर आंकड़े आये हैं। छत्तीसगढ़ में अब कोरोना की संख्या तीन हजार से भी कम हो गयी है। 24 घंटे में प्रदेश में आज 2829 मरीज मिले हैं, जबकि 5097 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 53480 रह गये हैं।
पिछले 24 घंटे में 56 मौतें हुई है। जिलेवार कोरोना के आंकड़े आज भी सरगुजा में सबसे ज्यादा है। सरगुजा में 240 कोरोना के मरीज मिले हैं, जबकि रायगढ़ में 216, जांजगीर में 178 मरीज मिले हैं।रायगढ़ आज भी मौत के आंकड़ों में टॉप पर है, यहां 11 लोगों की जान गयी है,



