स्वास्थ्य
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-आज फिर बढ़े कोरोना मरीज….आंकड़ा पहुंचा 1000 के पार… देखें कहां मिले कितने मरीज ,देखें पूरी लिस्ट RGHNEWS पर…!!!*

रायपुर छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के मरीज फिर 1000 से ज्यादा हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 1034 नये केस मिले हैं। वहीं 14 लोगों की मौत हुई है। आज प्रदेश में कुल 1858 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं
आज सबसे ज्यादा 113 नये मरीज मिले हैं, वहीं सुकमा में 81, बीजापुर में 76, बस्तर में 64, सूरजपुर में 54, जांजगीर में 65, रायगढ़ में 56 मरीज मिले हैं। बालोद, रायपुर, बलौदाबाजार, कोरबा और जांजगीर में 2-2 मौत हुई है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना कहर के बीच राहत भरी खबर ये है कि 1 हजार 858 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. अब तक प्रदेश में 9 लाख 54 हजार 390 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. मौत का आंकड़ा 13 हजार 271 पहुंच गया है. प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 17 हजार 275 है. जबकि आज 44 हजार 969 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है.



