*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: अब अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल...बीएसएफ और सीआरपीएफ के कैंप को नुकसान....* – RGH NEWS
देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: अब अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल…बीएसएफ और सीआरपीएफ के कैंप को नुकसान….*

अमरनाथ गुफा के पास बुधवार को बादल फटने की सूचना मिली है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में बीएसएफ और सीआरपीएफ के कैंप को नुकसान हुआ है। हालांकि किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त बादल फटा उस समय कोई भी श्रद्धालु गुफा के अंदर मौजूद नहीं था।एक अधिकारी ने बताया कि इसमें किसी तरह का कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है और ना ही कोई घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले से ही गुफा के पास एसडीआरएफ की दो टीमें तैनात हैं और एक अतिरिक्त टीम को गांदरबल से रवाना कर दिया गया है। बता दें कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा स्थगित होने के चलते गुफा पर कोई यात्री मौजूद नहीं है। केवल श्राइन बोर्ड के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी वहां तैनात हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button