*✍️5 अगस्त संसद का घेराव करने दिल्ली रवाना होगी,युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिला सह-संयोजक दुलाल शर्मा ने क्या कहे पढ़ें पूरी खबर...!!!* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️5 अगस्त संसद का घेराव करने दिल्ली रवाना होगी,युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिला सह-संयोजक दुलाल शर्मा ने क्या कहे पढ़ें पूरी खबर…!!!*

 

रायगढ़ :-छग प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी जी और छग सोशल मीडिया के चेयरमैन श्री अनूप वर्मा जी के निर्देश पर प्रदेश युवा कांग्रेस से जुड़े जिला, विधानसभा और ब्लॉक संयोजक और सह- संयोजक की सोशल मीडिया पदाधिकारी गण मोदी सरकार के खिलाफ आगामी 5 अगस्त संसद का घेराव करने दिल्ली रवाना होगी l

युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिला सह-संयोजक दुलाल शर्मा ने इस सबन्ध में सम्पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि रायगढ़ से भी युवाओ का दल दिल्ली रवाना होकर अपना सशक्त विरोध दर्ज कराएगी l भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास जी के नेतृत्व में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी, महंगाई, जासूसी कांड, बेतहासा पेट्रोल डीज़ल के दामों मे लगातार हो रहे वृद्धि के विरोध में एवं अन्नदाताओं के मुद्दों को लेकर केंद्र की गूंगी बहरी मोदी सरकार के ख़िलाफ़ संसद घेराव किया जाना सुनिश्चित है l दुलाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 5 अगस्त को होने वाले इस संसद घेराव में रायगढ़ जिला से युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के पदाधिकारी शामिल होंगे और जिले की जनता की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button