देश

*✍️ 6 महीने की जांच के बाद राज कुंद्रा तक कैसे पहुँची पुलिस….काम का लालच देकर होता था ये ‘गंदा काम’….और क्या राज कुंद्रा केस में शिल्पा शेट्टी की भी थी भूमिका?…*

राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड में पोर्नोग्राफिक वीडियो (Pornography Video) बनाने का मामला गरमा गया है. इस मामले में पुलिस ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. फरवरी 2021 में मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले पर जांच शुरू की और करीब 6 महीने के बाद पुलिस राज कुंद्रा और उमेश कामत जैसे निर्माताओं तक पहुंच सकी. मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर मिलिंद भराम्बे (Milind Bharambe) ने केस का सिलसिलेवार ब्योरा देकर बताया कि कैसे ये आरोपी वेब सीरीज में काम का लालच देकर मॉडल्स से अश्लील वीडियो बनवाते थे.

काम का लालच देकर होता था ये ‘गंदा काम’
मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर मिलिंद भराम्बे (Milind Bharambe) ने बताया कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने कुछ शिकायतकर्ताओं द्वारा मालवाली पुलिस थाने में संपर्क किए जाने के बाद फरवरी 2021 में मामले की जांच शुरू की थी. जांच में खुलासा हुआ कि कुछ छोटे कलाकारों को वेब सीरिज और लघु फिल्म में काम करने का मौका देने का लालच दिया जाता था. इसके बाद उन्हें ऑडिशन के नाम पर कुछ शॉट्स लिए जाते थे. इन शॉट्स में थोड़ा सा बोल्ड सीन करना पड़ेगा. वो बोल्ड की डेफिशन पहले सेमी न्यूड और फिर फुल न्यूड हो गई थी.

लंदन में कंपनी, लेकिन क्रिएशन राज कुंद्रा के ऑफिस से
जांच में पता चला है कि राज कुंद्रा की कंपनी वियान का टाईअप लंदन की एक कंपनी से है, जो राज के ब्रदर इन लॉ ही हैं. उनकी कंपनी का एक हॉटशॉट नाम का ऐप है, जहां पर एडल्ट कॉन्टेंट क्रिएट और पब्लिश किया जाता था. कंपनी और ऐप लंदन में हैं, लेकिन इसका पूरा क्रिएशन राज कुंद्रा के मुंबई स्थित ऑफिस से किया जाता था. इस ऐप में जो कंटेंट परोसा जा रहा था, उसके बाद ही एप्पल प्ले स्टोर और गुगल प्ले स्टोर ने इस ऐप को हटाया था.

उमेश कामत का क्या था काम
मुंबई के मालवणी इलाके में एक एफआईआर दर्ज होने के बाद इस मामले में राज कुंद्रा से पहले कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. पुलिस ने बताया कि राज कुंद्रा के लिए उमेश कामत काम किया करता था. जांच में उन्हें कुंद्रा के दफ्तर से कई वीडियो भी मिले हैं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया.

इंग्लैंड के एक IP एड्रेस से अपलोड होती थी वीडियो
राज कुंद्रा इंग्लैंड में रहनेवाले एक कारोबारी के साथ मिलकर अश्लील फिल्मों का काम कर रहा था. उक्त कारोबारी के साथ राज कुंद्रा की अश्लील फिल्मों के व्यवसाय को लेकर अक्सर चैट होती थीं. उस व्यक्ति के साथ चैट में राज कुंद्रा इस बात का पूरा रिकार्ड रखता था कि वीडियो, लाइव रिकार्डिंग इत्यादि से कितना पैसा आ रहा है ? इस वाट्सएप चैट में राज कुंद्रा उक्त कारोबारी से अश्लील वीडियो को लोकप्रिय करने के लिए मार्केटिंग कंपनियों की मदद लेने पर भी चर्चा करते देखे गए हैं. अश्लील वीडियो अपलोड करने के लिए भी इंग्लैंड के ही एक आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया जाता था. माना जा रहा है कि इस चैट में सामने आई बातें मुंबई पुलिस के लिए बड़ा सबूत बन सकती हैं.

शिल्पा के खिलाफ कोई सबूत नहीं
शिल्पा शेट्टी की सक्रिय भूमिका होने का अभी तक हमें कोई सबूत नहीं मिला है. हम जांच कर रहे हैं. हम पीड़ितों से आगे आकर क्राइम ब्रांच से सम्पर्क करने की गुजारिश करते हैं. हम जरूरी कार्रवाई करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button