अन्य खबर

*✍️हवसी पति ने खेला खूनी खेल….पत्नी ने सेक्स से मना किया तो पति ने मार दी गोली….तीन बच्चों को भी फेंका नहर में…..*

RGHNEWS हवसी पति ने ऐसा खूनी खेल खेला, कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जायेंगे। पत्नी ने सेक्स से इनकार किया तो पति ने पहले उसके सर में गोली मार दी और फिर बच्चों को नहर में फेंक दिया। घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। जिले के बसेड़ी गांव में हुई इस घटना के बाद अब तक बच्चों के शव को बरामद नहीं किया जा सका है।

मुजफ्फरनगर जिले के बसेड़ी गांव में रहने वाले पप्पू कुमार नाम के इस शख्स ने बताया कि उसकी 36 वर्षीय पत्नी डॉली पिछले 15 दिनों से उससे संबंध नहीं बना रही थी। इससे नाराज़ होकर उसके उसे गोली मार दी। इसके बाद पप्पू ने पांच वर्षीय सानिया, तीन वर्ष के वंश तथा डेढ वर्ष की हर्षिता को जिंदा ही गंगा नहर में फेंक दिया। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की सहायता से पुलिस शवों की तलाश में जुटी हैं।पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद पप्पू ने अपनी पत्नी की हत्या करने और अपने बच्चों को नहर में फेंकने की बात स्वीकार ली है। पुरकाजी थाने के प्रभारी देशराज सिंह ने कहा, ‘नहर से शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की सहायता से शव तलाश रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी के सिर पर गोली मार दी। उसके बाद उसे आभास हुआ कि पत्नी के बाद इन बच्चों को कौन पालेगा। तो उसने बच्चों को नहर में फेक दिया। नहर किनारे वाले भोपा, सिखेड़ा आदि थानों को भी बच्चों के बारे में अवगत करा दिया है। आरोपित से घटना को लेकर पूछताछ चल रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button