*✍️हत्या का आरोपी गया जेल, पुसौर के बरदापुटी में बेटे ने पिता की टांगी मारकर की थी हत्या….*

दिनांक 29/09/2021 के सुबह थाना पुसौर अन्तर्गत ग्राम बरदापुटी में रहने वाले रामबिहारी सारथी द्वारा उसके पिता मुखीराम सारथी (उम्र 60 वर्ष) की टांगी मारकर हत्या किया गया था, पुसौर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
जानकारी के अनुसार दिनांक 29/09/21 को मृतक मुखीराम सारथी के दामाद दुतियाराम सारथी पिता गणेशराम सारथी उम्र 40 वर्ष सा0 बरदापुटी थाना पुसौर में सूचना दिया कि उसके साला राम बिहारी सारथी द्वारा अपने पिता को टांगी से मारकर हत्या किया गया है । सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक संतोषी ग्रेस अपने स्टाफ के साथ पहुंची, सूचनाकर्ता के रिपोर्ट पर मौके पर ही मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर पंचनामा कार्यवाही किया गया, पश्चात आरोपी के विरूद्ध धारा 302 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया । घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि दोनों पिता-पुत्र काफी दिनों से एक दूसरे से मनमुटाव रखे हुए थे और उसी रंजीश पर दिनांक घटना को *राम बिहारी सारथी उम्र 30 वर्ष* द्वारा उसके पिता की हत्या कर दिया, जिसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।


