*✍️स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका की हुई दर्दनाक मौत.....आरोपी ड्रायवर फरार....* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका की हुई दर्दनाक मौत…..आरोपी ड्रायवर फरार….*

रायपुर । स्कूल से लौट रही शिक्षिका को तेज रफतार हाईवा ने कुचल दिया है। हादसे में शिक्षिका की मौत हो गयी। घटना के बाद पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है, वहीं आरोपी चालक फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना मुजगहन थाना क्षेत्र की है। शिक्षिका का नाम अमिका प्रकाश 43 वर्ष था, जो राजेन्द्र नगर इमलीडीह के सेंटजोसेफ स्कूल के पीछे रहती थी। शिक्षिका रोज की तरह आज भी एक्टिवा में सवार होकर छछानपैरी स्थित स्कूल ड्यूटी में गयी हुई थी। स्कूल से छुट्टी होने के बाद आज दोपहर अपने घर लौट रही थी, उस दौरान डूंडा नाला के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में शिक्षिका बुरी तरह से घायल हो गयी थी, जिसके बाद 108 की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button