*✍️स्कूटी पर गांजा तस्करी विफल, आरोपी डोंगरीपाली T I जितेन्द्र एसैया की गिरफ्त में…..आरोपी से 4 किलो गांजा और TVS जुपीटर स्कूटी जप्त, ओडिशा से गांजा की एक और तस्करी नाकाम...!!!* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️स्कूटी पर गांजा तस्करी विफल, आरोपी डोंगरीपाली T I जितेन्द्र एसैया की गिरफ्त में…..आरोपी से 4 किलो गांजा और TVS जुपीटर स्कूटी जप्त, ओडिशा से गांजा की एक और तस्करी नाकाम…!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़ पुलिस कप्तान श्री अभिषेक मीणा ,अति पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन एवं सारंगढ़ एसडीओपी श्री प्रभात पटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी डोंगरीपाली जितेन्द्र एसैया के नेतृत्व में डोंगरीपाली पुलिस द्वारा उड़ीसा से गांजा की एक और तस्करी को विफल किया गया है । टीआई जितेंद्र एसैया एवं हमराह स्टाफ द्वारा दिनांक 27/07/2021 को मुखबीर सूचना पर रेड कार्यवाही सोहेला बरमकेला मार्ग पर दुलोपाली के पास टीवीएस जुपीटर स्कूटी में गांजा परिवहन कर रहे युवक से 4 किलो मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है । आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के अनुसार टीआई डोंगरीपाली जितेन्द्र एसैया को दिनांक 27/07/2021 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक युवक स्कूटी पर गांजा लेकर रायगढ़ के रास्ते जाने वाला है । सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर टीआई जितेन्द्र एसैया हमराह सहायक उप निरीक्षक रामकुमार मानिकपुरी, आरक्षक विनय तिवारी, किशोर एक्का एवं सुशाील यादव के साथ सोहेला-बरमकेला मार्ग ग्राम दुलोपाली पर नाकेबंदी कर वाहन के आने का इंतजार किये । कुछ देर बाद दोपहर करीब 13/20 बजे एक गोल्डन कलर की जुपीटर स्कूटी में एक युवक आता मिला जिसे स्टाफ द्वारा रोककर पूछताछ करने पर युवक अपना नाम *दीपक तिवारी पिता देवेन्द्र तिवारी उम्र 36 वर्ष साकिन हीराकुण्ड कालोनी थाना कोतवाली (टाऊन थाना) जिला सम्बलपुर (उडीसा)* बताया जिसके कब्जे से पुलिस टीम को दो पैकेट में *4 किलो गांजा कीमती 24,000 रूपये* मिला । आरोपी से अवैध गांजा एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त *TVS जुपीटर स्कुटी क्रमांक- OD-23-E-8696* की जप्ती की गई है । आरोपी द्वारा अवैध रूप से गांजा की तस्करी करते पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना डोंगरीपाली में 20(B) NDPS Act की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button