छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️सिर पर खून सवार आरोपी ने भाई के सीने में घोंपा छूरा…..जख्मी युवक कोतवाली थाना पहुँच कर की शिकायत…..इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए पुलिसकर्मी…..*

धमतरी। शहर में चाकूबाजी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही. एक युवक को उसके ही भाई ने चाकू मारकर (knife attack) घायल कर दिया, जिसके बाद जख्मी युवक कोतवाली थाने पहुंचा था, जिसे पुलिसकर्मी इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए हैं. जहां उसकी हालत गंभीर है.

पुलिस के मुताबिक आज दोपहर करीब तीन बजे साल्हेवार पारा निवासी 32 साल का युवक राकेश जैन लहूलुहान हालत में कोतवाली थाना पहुंचा था. उसने पुलिस को बताया कि उसके भाई ने ही उस पर चाकू से गर्दन में वार किया है. शरीर में कई जगह जख्म हैं.पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button