*✍️शिक्षक ने पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति श्रमदान करके छात्रों को दिया संदेश….*


आज एक ऐसे शिक्षक के बारे में बात की जा रही है जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायकेरा के मिडिल स्कूल मैं पदस्थ जो अपने कार्यशैली से हमेशा जाने जाते हैं शांत स्वभाव साफ सफाई एवं पेड़ पौधों से अति प्रेम रखने वाले कला पेंटिंग के विद्वान उत्तम कुमार नगेशिया ने वह कर दिखाया जो एक शिक्षक समाज के लिए प्रेरणा है सुबह उठकर 6:00 बजे विद्यालय पहुंचकर स्वयं विद्यालय की साफ सफाई में श्रमदान कर पेड़ पौधों में पानी आदि का कार्य करके अपने सभी छात्रों को यह संदेश दिया की साफ सफाई एवं पर्यावरण के लिए हम सब को आगे आना पड़ेगा अपना कार्य स्वयं करके आत्मनिर्भर बनना है स्वच्छ भारत मिशन का सपना तभी पूरा होगा जब हर भारतवासी जिम्मेदारी लेगा विद्यालय के प्राचार्य एसके करन ने सराहना करते हुए कहा आज आपने विद्यार्थियों को जो संदेश दिया है निश्चित रूप से प्रेरणा दायक है और पर्यावरन के प्रति नगेसिया जी का समर्पण छात्रों की सोंच पर गहरा प्रभाव डालेगा। इनके कार्य की प्रधान पाठक एल पी पटेल वरिष्ठ व्याख्याता एवं युवा एवं इको क्लब के प्रभारी रामकुमार पटेल सहायक प्रभारी वीर सिंह तथा सभी स्टाफ ने सराहना की विद्यालय के युवा क्लब के सभी सदस्यों ने पर्यावरण के प्रति समर्पित भाव से काम करने का संकल्प लिया



