*✍️शादी को अभी 9 दिन ही हुये थे कि मायके आकर दुल्हन ने प्रेमी संग मिलकर कर ली आत्महत्या..….पानी के टैंक में मिली दोनों की लाश…आखिर क्या थी वजह….*

शादी के 9 दिन दुल्हन ने अपने प्रेमी संग आत्महत्या कर ली। यह घटना पंजाब के मुक्तसर साहिब के गांव किल्लियांवाली की है.अपनी शादी को सिर्फ कुछ दिन बीते थे और 19 साल लड़की ने ससुराल से अपने मायके आने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर बातचीत की और दोनों ने एक साथ अपनी जीवन लीला समाप्त करने की ठान ली.लड़की का परिवार लड़की को ढूंढ रहा था तभी पता चला कि लड़की और उसका प्रेमी जो गांव का ही रहने वाला है, ने पानी की टंकी में कूदकर आत्महत्या कर ली है.आत्महत्या से पहले लड़की ने अपना नई शादी की जो चूड़ियां थीं, उनको तोड़ा. इसके बाद अपने प्रेमी के साथ पानी के टैंक में कूदकर आत्महत्या कर ली.सूचना के अनुसार, लड़का और लड़की ने अपने परिवार वालों को अपने प्रेम के बारे में नहीं बताया था और इस घटना के बाद गांव में बहुत अफसोस मनाया जा रहा है.पुलिस को सूचित किया गया तो दोनों की लाश को सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी



