*✍️शर्मनाक! युवक ने नाबालिग को खिलाया नशीला पदार्थ और दिया दुष्कर्म के घटना को अंजाम.....* – RGH NEWS
देश

*✍️शर्मनाक! युवक ने नाबालिग को खिलाया नशीला पदार्थ और दिया दुष्कर्म के घटना को अंजाम…..*

जींद. हरियाणा के जींद जिले (Jind District) में एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां के शहर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की (Minor Girl) को नशीला पदार्थ दे कर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म (Rape) किया गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पीडि़ता के पिता की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने के अलावा पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है .
पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यह घटना 25 सितंबर की है . उन्होंने बताया कि अमित नामक युवक उनके घर में घुस आया और उनकी 16 वर्षीय बेटी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया. इस बीच, पुलिस ने जिले के एक गांव में एक युवक के खिलाफ एक बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है.जान से मारने की धमकी भी दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button