*✍️विकासखंड स्तरीय उमंग बाल सभा कार्यक्रम में आमा राइट योजना को सराहा गया धर्मजयगढ़ विधानसभा के विधायक लालजीत सिंह राठिया के द्वारा….!!!*

जिला शासन के निर्देशानुसार हर विकासखंड मैं उमंग बाल सभा के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिस के तहत घरघोड़ा विकासखंड में विकासखंड स्तरीय उमंग बाल सभा कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी आरपी आदित्य के निर्देशन मैं विकास खंड शिक्षा अधिकारी केपी पटेल के कुशल मार्गदर्शन में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के प्रति बच्चों में उमंग एवं उत्साह भरना आज का कार्यक्रम बालक घरघोड़ा के परिसर में घरघोड़ा संकुल एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायकेरा के छात्रों द्वारा विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया परिसर में शाला प्रवेश, आमा राइट कार्यक्रम, पाठ्य पुस्तक वितरण ,गणवेश वितरण, सीख कार्यक्रम वृक्षारोपण, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम आदि के आदि के काउंटर बनाए गए जिसका विधायक लालजी सिंह राठिया द्वारा सभी काउंटरों का अवलोकन किया गया विधायक महोदय द्वारा आमा राइट योजना का फाइल का अवलोकन किया फाइल में विद्यार्थियों द्वारा पूरी जनगणना कर कितने परिवार कुल गांव की जनसंख्या कितने कृषक परिवार गांव से लेकर जिला तक की पूरी जानकारी अपने अपने गांव का नक्शा आदि विस्तृत जानकारी इकट्ठा कर फाइल तैयार की कबाड़ से वेस्ट मटेरियल से विद्यार्थियों द्वारा नया-नया नवाचार का प्रयोग कर बहुत सारे मॉडल बनाएं जिनको देखकर खुश होते हुए सभी विद्यार्थियों को उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हायर सेकेंडरी स्कूल रायकेरा की छात्रा दामिनी साहू द्वारा आदरणीय विधायक महोदय को वेस्ट मटेरियल से बनाया हुआ कागज का गुलदस्ता सप्रेम भेंट किया जिसको वह स्वयं अपने साथ लेकर गए और उसकी बहुत प्रशंसा की आमा राइट योजना के विकासखंड के नोडल वीर सिंह व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायकेरा एवं प्रभारी शैल वाला करण प्रभारी मनीष वोहिदार प्रभारी सपना एक्का का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा इन्होंने सभी बच्चों को ऑनलाइन मार्गदर्शन देकर इस पूरी कार्य योजना बनाकर कंप्लीट करवाया और विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम के लिए मोटिवेट किया ताकि विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा ले कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया



