*✍️वन विभाग ने आयोजित किया नरवा विकास पर कार्यशाला✍️*
RGH NEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। वन मंडल रायगढ़ द्वारा बंगरसिया में भू जल संरक्षण हेतु नरवा विकास योजना एवम चक्रीय चराई हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वन मंडल रायगढ़ के सभी क्षेत्रों के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित हुए। जल संरक्षण आज की और भविष्य की आवश्यकता है यदि इस को सहेज कर नहीं रखा गया तो मानव जीवन ही नहीं पूरी सृष्टि के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है। वन अधिकारी मनोज पांडे ने बताया कि वन मंडल में 17 नालों का चयन किया गया है। इसके अतिरिक्त आठ नाले पिछले वर्ष के हैं। जिनमें जल संरक्षण का कार्य करने हेतु नरवा विकास पर कार्यशाला आयोजित किया गया है। जिसमें बताया गया कि डीपीआर में उल्लेखित बिंदु को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाना है ताकि नालों के पानी को रोककर आवश्यकतानुसार उपयोग एवं भूजल स्तर में सुधार लाया जा सके । जिसके लिए वन मंडल में चयनित नालों पर तत्काल कार्य शुरू किया जावेगा



