छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️लॉकडाउन मे नही मिला पेट्रोल तो बदमाशो ने पेट्रोल पंप मैनेजर पर निकाला गुस्सा और चाकू से ताबड़तोड़ किया वार….*

भिलाई। रूआबांधा के रहने वाले तीन बदमाशों ने लाकडाउन में पेट्रोल न मिलने की दुश्मनी पेट्रोल पंप के मैनेजर से निकाली है। शनिवार की रात को आरोपितों ने शिकायत कर्ता को बजरंग चौक रूआबांधा के पास घेरा और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया।चाकू लगने से बेहोश होकर गिरे शिकायतकर्ता को मरा हुआ मानकर तीनों आरोपित वहां से भाग गए। होश आने पर शिकायतकर्ता ने अपने परिवार वालों को फोन किया। जिसके बाद उसके परिवार वालों ने उसे सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी लगते ही भिलाई नगर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रयास की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

तीनों से दो आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें से एक अपचारी है।

पुलिस ने बताया कि जयस्तंभ चौक रूआबांधा निवासी शिकायतकर्ता संतोष मोहंती फारेस्ट एवेन्यु स्थित चोपड़ा पेट्रोल पंप में मैनेजर का काम करता है। लाकडाउन के दौरान जारी आदेश के पालन में उसने छूट प्राप्त वाहनों को छोड़कर बाकी को पेट्रोल नहीं दिया था।इसी बात का बदला लेने के लिए रूआबांधा निवासी आरोपित अनूप सिंह, आकाश सिंह और एक अपचारी ने उस पर जानलेवा हमला किया। शिकायतकर्ता शनिवार की रात को पेट्रोल पंप से जयस्तंभ चौक की तरफ जा रहा था। रास्ते में बजरंग चौक के पास आरोपितों ने शिकायत कर्ता को रोका और लाकडाउन में पेट्रोल न देने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button