*✍️रासायनिक खाद के मामले में केंद्र की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ कर रही सौतेला व्यवहार-रानू यादव....* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️रासायनिक खाद के मामले में केंद्र की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ कर रही सौतेला व्यवहार-रानू यादव….*

रायगढ़।भाजपा के नेताओं द्वारा रासायनिक खाद की कमी मामले को लेकर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर लगाए जा रहे आरोप का जवाब देते हुए रानू यादव अध्यक्ष विधानसभा युवा कांग्रेस रायगढ़ ने कहा कि इस मामले में केंद्र की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।स्थानीय भाजपा के लोग केंद्र सरकार की नाकामी को छुपाने के लिए छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार व रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक पर अनर्गल आरोप लगा रहे है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के किसानों को उनके फसल के लिए रासायनिक खाद उपलब्ध कराने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार केंद्र सरकार को पैसा भेज दी है परंतु यहां की किसानों को परेशान करने के उद्देश्य से केंद्र की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ को रासायनिक खाद उपलब्ध नही करा रहीं है।एक तरफ मोदी सरकार अपने अपने आप किसानों की हितैषी बताती है तो वही दूसरी ओर रासायनिक खाद उपलब्ध न करा कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।ऐसे में समझा जा सकता है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री व भाजपा के लोग किसानों के बारे में क्या सोच रखते है।
प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य विवेकरंजन सिन्हा द्वारा पिछले दिनो रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक पर लगाए गए आरोप का जवाब देते हुए रानू यादव ने कहा कि हमारे विधायक हमेशा गांव गरीब व किसानों के बारे में सोचते है।जब से विधायक बने है तब से किसानों की समस्याओं को पूरे गंभीरता से लेते हुए उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखते हुए उसके निराकरण किये जाने की दिशा में प्रयासरत हैं।उन पर स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा इस तरह अनर्गल आरोप लगाये जाना उनकी ओछी मानसिकता को स्पष्ट करता है।
एक तरफ भाजपा खाद एवं यूरिया की कमी को लेकर धरना प्रदर्शन करती है तो वही दूसरी ओर भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई द्वारा संचालित भावेश ट्रेडर्स को रंगे हाथों प्रशासन द्वारा खाद एवं यूरिया की कालाबजारी करते पकड़ा गया है।
जिला भाजपा के नेता केंद्र सरकार की नाकामी एवं बिखरी हुई प्रदेश भाजपा की नाकामी को छुपाने के उद्देश्य से जनहित में कार्य करने वाली कांग्रेस सरकार पर बेतुका बयानबाजी करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button