रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️रायगढ़ प्रेस क्लब के सदस्यों एवं अन्य उपस्थित पत्रकारों का पुलिस अधीक्षक किये सम्मान…!!!*

रायगढ़ प्रेस क्लब के सदस्यों एवं अन्य उपस्थित पत्रकारों का पुलिस अधीक्षक किये सम्मान*….

कोरोना संक्रमण के बीच लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पूरे देश में फ्रंट लाइन पर अपने कार्यों का निष्पादन पूरी शिद्दत से कर रही है । विशेष कर कोविड के दौर में जिस प्रकार मीडिया ने लोगों को जागरूक करने का कार्य किया है एवं अपने जान जोखिम में डालकर जिले की पल पल की खबर जनता तक पहुंचाई है। रायगढ़ की प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं न्यूज़ पोर्टल के सभी सदस्य द्वारा निष्पक्ष होकर समाज तक हर आम और खास के अच्छे-बुरे कार्यों को सामने लाया जा रहा है, सभी का कार्य प्रशंसनीय एवं सराहनीय है । रायगढ़ पुलिस पत्रकारिता की उच्च नैतिकता को बनाए रखने सदस्यों का समय-समय पर सम्मान किया जाता रहा है । कोविड को देखते हुए सभी सम्मानीय मीडिया साथियों की एक जगह उपस्थिति उचित नहीं होने से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रायगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री हेंमत थवाईत एवं विभिन्न मीडिया समूहों के प्रतिनिधियों, पत्रकारगण जिसमें श्री नवीन शर्मा, श्री रामचंद्र शर्मा, श्री अनिल रतेरिया, श्री आनंद शर्मा, श्री विनय पांडेय, श्री नंदू पटेल, श्री अविनाश पाठक, श्री प्रमोद अग्रवाल, श्री पंकज तिवारी, श्री युवराज सिंह आजाद, श्री सत्यजीत घोष एवं श्री प्रशांत तिवारी को आमंत्रित किया गया था । उपस्थित पत्रकारों से पुलिस अधीक्षक विभिन्न विषयों पर चर्चा कर सभी सम्मानीय सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया एवं जिले के अन्य मीडिया के साथियों को पृथक से सम्मानित किया जावेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button