*✍️रायगढ़ जिला के इस गाँव में महिला ने जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाई, कल से ही मंदिर में बैठकर कर रही है तप....* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️रायगढ़ जिला के इस गाँव में महिला ने जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाई, कल से ही मंदिर में बैठकर कर रही है तप….*

रायगढ़ जिले के लोहरसिंह गांव में एक महिला ने अपनी जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दी। इसके बाद सोमवार तड़के से ही वह मंदिर में बैठकर तप कर रही हैं। इसकी जानकारी आसपास के इलाकों में फैली तो मंगलवार सुबह से मंदिर में लोगों का तांता लग गया है। फिलहाल मंदिर में पड़ी जीभ को कपड़े से ढंक दिया गया है। महिला के ऐसा करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन का कहना है कि उनकी भगवान शिव के प्रति श्रद्धा है।पुसौर तहसील के लोहरसिंह गांव निवासी डोल नारायण नायक भाजपा के कोड़ातराई मंडल अध्यक्ष हैं। उनकी मां पदि्मनी नायक (60) पत्नी सुंदरलाल नायक सावन के पहले सोमवार पर तड़के करीब 3 बजे गांव में ही स्थित शिव मंदिर में पहुंची। थोड़ी देर पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने अपनी जीभ काटकर शिवलिंग पर अर्पित कर दी। परिजन जब मंदिर में पहुंचे तो इस बात का पता चला। इसके बाद खबर सब जगह फैल गई।महिला पदि्मनी के बेटे डोल नारायण नायक ने बताया कि उनकी मां ने ऐसा क्यों किया इसकी कोई जानकारी नहीं है। मन्नत को लेकर भी कुछ पता नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उनकी मां 15 साल की उम्र में भी ऐसा कर चुकी हैं। वह बचपन से शिव भक्त रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button