*✍️रायगढ़ उत्तर प्रभारी रंजीत गुप्ता ने 8 लीटर महुआ शराब के साथ गोरखा से रमेश पटेल को जेल भेजें*

माननीय कलेक्टर श्री भीम सिंह के मार्गदर्शन में एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रकाश पाल के निर्देश पर आबकारी उप निरीक्षक रंजीत गुप्ता द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध मुहिम जारी है..
RGHNEWS प्रशांत तिवारी आज दिनांक 01-10- 2021 को आबकारी उपनिरीक्षक रंजीत गुप्ता को गस्त के दौरान कोतरा रोड थाना क्षेत्र के गोरखा बस्ती पहुंचने पर एक संदिग्ध व्यक्ति को झोले में कुछ लेकर तेजी से गली में घुसते देखा गया.. रंजीत गुप्ता के निर्देश पर आबकारी आरक्षक द्वारा दौड़ाकर उस व्यक्ति को पकड़ा गया.. व्यक्ति ने अपना नाम रमेश पटेल उर्फ सरदार बताया तथा उसके हाथ में रखे झोले से स्प्राइट की 2 लीटर क्षमता वाली बोतलों में कुल 8 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) 34(2) एवं 59( क) के तहत गैर जमानती अपराध करने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे देर शाम जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।।
उक्त कार्यवाही उड़नदस्ता एवं रायगढ़ उत्तर प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई..हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैया साहू निर्मल साव अजय कशेर धर्मेंद्र साहू एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का एवं सरोज कँवर शामिल रहे।।



