*✍️रायगढ़ में ऐसी घटना,थाने से घर जा रही महिला आरक्षक से मारपीट..! मोहल्ले में क्यों खड़ी हो, तेरे T I , SP क्या उखाड़ लेंगे..!!!* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️रायगढ़ में ऐसी घटना,थाने से घर जा रही महिला आरक्षक से मारपीट..! मोहल्ले में क्यों खड़ी हो, तेरे T I , SP क्या उखाड़ लेंगे..!!!*

रायगढ़।चक्रधर नगर थाना में पदस्थ महिला आरक्षक रीना बुलबुल के साथ नशे की हालत में दो अज्ञात व्यक्तियों ने गाली गलौज व मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। महिला आरक्षक ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 294, 323,34, 506 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

मिली जानकारी अनुसार चक्रधर नगर थाने में महिला आरक्षक के पद पर कार्यरत रीना बुलबुल पिता सुशील केरकेट्टा उम्र 32 साल जो रक्षित केंद्र उर्दना में रहती है। जो कल गणना के पश्चात रात्रि 7:00 बजे वह अपने घर उर्दना पुलिस लाइन जा रही थी तभी ढिमरापुर रोड ईसानगर के रास्ते में करीबन 8:00 बजे उसके मोबाइल पर फोन आया तब वह गाड़ी रोक कर बात कर रही थी।

तभी स्कूटी में सवार होकर दो व्यक्ति नशे की हालत में उसके पास आकर रुक गए और मेरे मोहल्ले में क्यो खड़े हो, पुलिस वाली हो, तेरे टीआई एसपी क्या उखाड़ लेंगे कह कर गंदी गंदी मां बहन की गाली गलौज देते हुए बेल्ट व हाथ मुक्के से मारपीट करना शुरू कर दिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button