*✍️योग लाये जीवन मे नये रंग, योग अपनाये पाये नई उमंग”* जन जन मे जगाओ योग की ललक,जिससे बदले विश्व मे स्वास्थ्य की झलक…!!!*

*”योग लाये जीवन मे नये रंग, योग अपनाये पाये नई उमंग”*
*जन जन मे जगाओ योग की ललक,जिससे बदले विश्व मे स्वास्थ्य की झलक*
*योग दिनचर्या मे हो अनिवार्य,इसे करने के बाद ही करें कोई कार्य*
*योग सत्र का अंतिम दिवस लोगों ने लिया सलाह और समाधान*
रायगढ़, 31 मई 2021
लंबे समय से लगे लॉकडाऊन से मानव जीवन में तनाव, अवसाद, अशांति, नकारात्मक विचार भी शामिल हो गए है, हम अपनी ऊर्जा और समय अनावश्यक विचारो को सोचने में लगा देते है. ऐसी स्थिति में त्राटक साधना द्वारा वह अपने विचारो और ऊर्जा को सही दिशा प्रदान कर सकते है. मेडिटेशन से अनचाहे नकारात्मक विचारो को अपने जीवन से बाहर कर पायेंगे. त्राटक क्रिया फोकस बढेगा, अशांति दूर होगी और जीवन तनावमुक्त जीवन होगा.
साथी फाऊण्डेशन रायगढ और बाल सखा बिल्हा द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय योग वेबिनार मे प्रशिक्षिका कु़. श्रेया अग्रवाल ने योग की विभिन्न क्रियाओं एवं आसनों पर व्यावहारिक ज्ञान से अवगत कराया.
उन्होने त्राटक अभ्यास
कराया, इसमे रीढ़ की हड्डी और शरीर को सीधा करते हुए बैठकर किसी वस्तु जैसे की मोमबत्ती या लैंप फ्लेम को 25 या 30 इंच की दुरी पर अपने आँखों के समानांतर रखा जाता है और इस पर ध्यान केन्द्रित करते है यानि कि लगातार देखते है.
त्राटक से नेत्र संबंधी रोगों को ठीक होते हैं और मन को शांति मिलती है , जिन लोगो का मन अशांत रहता है उनके लिए ये बहुत लाभदायक होता है.
वेबिनार से जुड़े लोगों ने अपने घर से ही योग की बारीकियों को सीखा और अपनी शंकाओ का समाधान प्राप्त किया.
इस सत्र मे
साथी फाऊण्डेशन से प्रवीण बंसल ,रमेश अग्रवाल,अनूप श्रीवास्तव, नीरज, शरद, प्रमोद, जन्मेजय, शिव, अशोक , अमित और बालसखा बिल्हा से उत्तम अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, अखिल बहादुर, बजरंग अग्रवाल शामिल रहे.
इस सत्र मे महिलाओं की अत्यधिक संख्या मे उपस्थिति उत्साहवर्धक रही,
श्री प्रमोद जैन रोजगार अधिकारी कवर्धा से मुम्बई स्थित भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर(बार्क) मे कार्यरत मुकेश अग्रवाल, बंगलौर स्थित भारतीय अाणविक अनुसंधान संस्थान (इसरो)मे कार्यरत विवेक अग्रवाल ने भी online योग किया.
साथ ही श्रीमति बदामी देवी अग्रवाल सीतापुर, श्रीमति ज्योति अग्रवाल,श्रीमति ममता अग्रवाल मुम्बई, संजय अग्रवाल, दुष्यंत टुटेजा, सीता बजाज, भीम अग्रवाल, मार्निग वाक ग्रुप से से संजय खेमका तथा महिला सदस्यों में रोटेरियन नूपुर गुप्ता, रश्मि बंसल, सुरभि राखी नहाडिया,सुनीता,मंजू, सरोज, सरिता, गोमती, कल्पना, कमलेश, निर्मल़ा, नंदिनी, प्रेमलता मोदी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक जुड़े रहे।
साथी फाउंडेशन से प्रवीण बंसल और रमेश अग्रवाल ने वेबिनार मे जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित कर सदैव स्वयं योग करने और अन्य लोगों को योग करने की प्रेरणा हेतु आग्रह किया है।



