*✍️मोबाइल रिचार्ज पर बंपर ऑफर,हर महीने का खर्चा 125 रुपये से भी कम..* – RGH NEWS
मनोरंजन

*✍️मोबाइल रिचार्ज पर बंपर ऑफर,हर महीने का खर्चा 125 रुपये से भी कम..*

RGHNEWS दिल्ली: अगर आप हर महीने मोबाइल रिचार्ज करने से परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए है. एयरटेल (AIRTEL), बीएसएनल (BSNL), जियो (JIO) ने सालभर का रिचार्ज एक साथ कराने पर ग्राहकों को और ज्यादा फायदा देने का ऐलान किया है. साल भर वाले प्लान में हर महीने का खर्चा 125 रुपये से भी कम पड़ रहा है.एयरटेल के नए ऑफर
एयरटेल के 1498 वाले प्लान में ग्राहकों को साल भर की वैलिडिटी के साथ आउटगोइंग और इनकमिंग तो फ्री मिलेगी ही, 24 जीबी डेटा और 3600 एसएमएस भी इस प्लान में मिलेंगे,2698 वाले प्लान में मुफ्त कॉलिंग के साथ साल भर की वैलिडिटी और रोजाना 2 जीबी डेटा तो मिलेगा ही, साथ में डिज्नी और हॉटस्टार का वीआईपी सब्सक्रिप्शन भी एक साल के लिए ग्राहकों को मिलेगा.

जियो के ऑफर में पहले से ज्यादा फायदा
जियो के एक साल वाली वैलिडिटी के प्लान की कीमत 2121 रुपये है जिसमें ग्राहकों को 1.5 जीबी डेटा रोजाना, मुफ्त कॉलिंग, 100 एसएमएस और जियो की सभी एप्लिकेशन का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. जियो ने 2 जीबी डेटा रोजाना वाले प्लान की कीमत 2399 रुपये रखी है. इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर मुफ्त कॉलिंग मिलेगी और रोजाना 100 एसएमएस के साथ जियो की सभी एप्लिकेशन का सब्सक्रिप्शन मिलेगा.

जियो के 2599 वाले प्लान में रोजाना 2 जीबी डेटा के साथ डिज्नी और हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. 4999 वाले प्लान में 360 दिन की वैलिडिटी के साथ ही ग्राहकों को 350 जीबी डेटा पूरे साल के लिए

बीएसएनएल का बंपर ऑफर
बीएसएनल (BSNL) ने भी नए साल में रिपब्लिक डे से पहले ग्राहकों के लिए कई अलग प्लान पेश किए हैं. बीएसएनएल के साल भर की वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत 1999 रुपये है जिसमें 60 दिन के लिए लोकधुन और एक साल के लिए इरोज़ नाउ का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इस प्लान में ग्राहकों को 3जीबी डेटा रोजाना मिलेगा और मुफ्त कॉलिंग के साथ 100 एसएमस भी मिलेंगे.

टेलीकॉम कंपनियों के इन ऑफर से मोबाइल यूजर्स को  फायदा मिलने की उम्मीद है. अगर आप भी मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो समय रहते इनमें से किसी भी ऑफर का फायदा आप उठा सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button