*✍️मोदी सरकार के ख़िलाफ़ संसद घेराव करने रायगढ से दिल्ली रवाना होंगे युंकाई....* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️मोदी सरकार के ख़िलाफ़ संसद घेराव करने रायगढ से दिल्ली रवाना होंगे युंकाई….*

रायगढ :-छग प्रदेश युका अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी जी के निर्देश पर प्रदेश युवक कांग्रेस से जुड़े जिला, विधानसभा ब्लॉक एवं सोशल मीडिया पदाधिकारी गण मोदी सरकार के खिलाफ आगामी 5 अगस्त संसद का घेराव करने दिल्ली रवाना होगी l विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष रानू यादव ने इस सबन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि रायगढ से भी युवाओ का दल रवाना होकर अपना सशक्त विरोध दर्ज कराएगा l भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास जी के नेतृत्व में लगातार बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि, किसान बिल , पेगासस जासूसी कांड के विरोध में केंद्र की गूंगी बहरी मोदी सरकार के ख़िलाफ़ संसद घेराव किया जाना सुनिश्चित है l रानू यादव ने बताया कि आगामी 5 अगस्त को होने वाले इस घेराव में रायगढ जिले से युवा कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल होंगे और जिले की जनता की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button