*✍️बड़ा हादसा..., सिवोक- रंगपो रेल परियोजना टनल में काम कर रहे करीब 8 मजदूर बहे, एक की मौत!!!...* – RGH NEWS
देश

*✍️बड़ा हादसा…, सिवोक- रंगपो रेल परियोजना टनल में काम कर रहे करीब 8 मजदूर बहे, एक की मौत!!!…*

RGHNEWS  मॉनसून की बार‍िश के बीच सि‍क्‍क‍िम में बड़ा हादसा हो गया। यहां ममखोला में चल रही Sivok Rangpo Rail Project पर बार‍िश ने कहर बरपाया है। बार‍िश के साथ लैंडस्लाइड के चलते टनल में काम कर रहे कई मजदूर वहां फंस गए। इस दौरान तेज बार‍िश में करीब 8 मजदूरों के बह जाने की सूचना है। वहीं एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर राहत-बचाव का काम तेजी से चल रहा है।

 

 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को भारी बार‍िश के कारण लैंडस्‍लाइड हुई। इसके कारण भारी-भारी पत्‍थरों के साथ पानी पर‍ियोजना में काम कर रहे लोगों पर कहर बनकर टूट पड़ा। बताया गया है क‍ि बहाव में करीब 8 मजदूर बह गए , जबक‍ि एक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे और राहत-बचाव के काम में जुट गए। लोगों ने 3 मजदूरों को बचाकर पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button