*✍️प्रवेश प्रक्रिया और पुस्तक वितरण कार्यक्रम संपन्न कराने में गांव गांव को बनाया पाठशाला रायकेरा....* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️प्रवेश प्रक्रिया और पुस्तक वितरण कार्यक्रम संपन्न कराने में गांव गांव को बनाया पाठशाला रायकेरा….*

आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायकेरा के प्राचार्य एस .के .करन ने विद्यालय में चार टीम बनाकर ऐसी रणनीति तैयार की कि हर गांव में हर छात्र तक हर शिक्षक पहुंचे और उनकी हर प्रकार की समस्या का समाधान हो विद्यार्थियों के आंगन में पहुंच कर पाठशाला कार में रखकर गांव गांव टीम को रवाना किया प्रत्येक गांव में चार चार शिक्षक की टीम और एक गाड़ी जिसमें पुस्तक इत्यादि सामग्री रखकर शिक्षकों ने कोविड नियमों के पालन करते हुई कक्षा 9वीं से 12वीं तक की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर नवमी एवं दसवीं के सभी विद्यार्थियों को पुस्तक वितरण किया गया सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए प्राचार्य महोदय द्वारा घर घर जाकर प्रेरित किया गया प्राचार्य ने अपनी हर गांव की टीम के साथ मिलकर टीम का उत्साह वर्धन करते हुए छात्रों की हर समस्या का हल किया पालकों से कहा की इस कोरोना की जंग में हम सबको मिलकर छात्रों के भविष्य का ध्यान रखना है घर पर रहकर ही पढ़ाई करना है शासन की योजना द्वारा आप सभी को निशुल्क पाठय पुस्तक मिल गई है प्रतिदिन पुस्तक का अध्ययन करें और नियमित क्लास में जुड़े हैं यदि किसी प्रकार की कोई समस्या है तो व्यक्तिगत मुझसे संपर्क करें विद्यार्थियों की हर प्रकार की समस्या का समाधान करने के लिए हम और हमारी पूरी टीम हमेशा तत्पर है पूरी टीम का नेतृत्व करते हुए सभी को प्राचार्य ने बधाई दी कहा हमें हमारे स्टाफ पर गर्व है कि कैसी भी विषम परिस्थितियों में रायकेरा स्कूल का स्टॉप छात्र हित में लगातार समर्पित है आज गांव-गांव को पाठशाला बनाकर जो मुहिम चलाया वह तारीफ के काबिल है इस पूरे मिशन को सफल बनाने में प्रवेश प्रभारी वीर सिंह वरिष्ठ व्याख्याता रामकुमार पटेल, सीएससी दशरथ साव एवं युगल किशोर साहू , अजीत कुमार गवेल, देवराम निराला ,यादराम निराला, अलमा सोरेंग, देवधर सिंह, तनुजा यादव, विजय साहू, उत्तम कुमार नगेसिया, सरस्वती पैकरा, दिव्या माधुरी तिग्गा, ऋषिकेश गुप्ता, पूनम भगत, प्रधान पाठक एल पी पटेल, विजय साहू ,सुशील कुमार चौबे ,खेम सिंह राठिया ,सुधाकर तिग्गा, मुरलीधर साहू हितेश्वर निषाद, ललित सिदार, सीता राठिया सभी का योगदान सराहनीय रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button